फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सूने घर से नकदी, जेवरात चोरी

सूने घर से नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
सूने घर से नकदी, जेवरात चोरी
कठुआ। कठुआ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार देर शाम जहां लोअर शिवानगर इलाके में चोर एक घर में लाखों की चोर लगाने में कामयाब रहे। दूसरी ओर शनिवार सुबह शहर के मुख्य बाजार में एक दुकान से चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी है और उसे पहले भी कई बार मामले में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हिम्मत कुमार निवासी लोअर शिवानगर के घर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों ने घर से लगभग दो लाख से अधिक के जेवर और एक लाख नकदी भी चोरी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। ज्ञात रहे कि बीते कुछ महीनों में शहर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। चेन स्नेचिंग से लेकर लूट की वारदातों की गुत्थी पर अब तक पुलिस की ओर से सुलझाई नहीं गई है। ऐसे में लोग घरों में भी अब असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed