फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नहीं रुक रहा चेन स्नैचिंग का सिलसिला, एक महीने के भीतर तीसरी घटना

नहीं रुक रहा चेन स्नैचिंग का सिलसिला, एक महीने के भीतर तीसरी घटना

Sun, 09 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
नहीं रुक रहा चेन स्नैचिंग का सिलसिला, एक महीने के भीतर तीसरी घटना

विज्ञापन
कठुआ। शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद चेन स्नैचिंग के मामलों में भी इजाफा हुआ है। पिछले एक महीने में तीन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार स्नैचर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शहर के वार्ड तीन का है, जहां सब्जी खरीद रही एक महिला को निशाना बनाते हुए स्नैचर ने कान की बाली उड़ा ली।

चंपा सलाथिया ने बताया कि वह घर के बाहर आटो वाले से सब्जी खरीद रही थीं। स्कूटी पर सवार एक युवक काफी देर तक गली में ही रुका रहा। जैसे ही उसने आटो वाले को पैसे देने के लिए पर्स से पैसे निकाले स्कूटी सवार ने उसके पास आकर कान पर झपटा मारते हुए कान की बाली छीन ली और स्कूटी तेजी से भगा ले गया। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई हे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पूर्व नाग नगर में और उससे पूर्व लोक निर्माण विभाग कालोनी में भी इसी प्रकार की वारदात सामने आ चुकी है। सभी में भुक्तभागी महिलाओं ने स्कूटी सवार युवक की बात की है। एक महीने में यह तीसरा स्नैचिंग का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed