{"_id":"5a9eeb554f1c1b8a258b5bcd","slug":"181520364373-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में आग से एक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में आग से एक झुलसा
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव कोटपुन्नू के नजदीक पड़ते गांव दोलियां जट्टां में बारात लेकर आई बस में अचानक आग लगने एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। बाराती उतर कर शादी वाले घर जा चुके थे, जबकि एक व्यक्ति बस में ही रहा। बस में अचानक आग लग गई, जिससे वह व्यक्ति पूरी तरह झुलस गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के दर्शन लाल के घर बारात कठुआ के चनग्रां से आई थी। बारात में छोटी गाड़ियों के अलावा एक बस (जेके02ऐऐ-2797) शामिल थी। बस में लगभग 60 बाराती सवार थे। यहां पहुंचने के बाद सभी बाराती शादी के पंडाल में चले गए। जबकि चनग्रां अरुण कुमार बस के बीच ही रहा। एसडीपीओ बार्डर रघुवीर सिंह ने बताया कि बारातियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि अरुण मानसिक रूप से बीमार था। उसे जब पंडाल में जाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। उसके बाद कुछ बारातियों ने पंडाल में पहुंचाया, लेकिन वह फिर वापस आकर बस में बैठ गया। उसे उसके साथ आए लोगों ने बस में ही खाना पहुंचाया। खाना खाने के बाद वह बस में ही बैठा रहा। कुछ ही देर के बाद बस से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन अरुण अंदर पूरी तरह से झुलस चुका था। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।