फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   देसी शराब बनाने का धंधा करने वाला गिरफ्तार

देसी शराब बनाने का धंधा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
देसी शराब बनाने का धंधा करने वाला गिरफ्तार
हीरानगर। थाना राजबाग के अंतर्गत पड़ते मढ़ीन क्षेत्र में पुलिस ने छापा मार देसी शराब बनाने का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया। मौके पर से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की गई जबकि 40 लीटर लाहन नष्ट कर दी। इस क्षेत्र में अवैध शराब निकालने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद एसआई संदीप चाड़क के नेतृत्व में एक टीम ने छापा मारा और शराब की भट्ठी को तोड़ दिया। इसे चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। इसकी पहचान राजू निवासी सनजवां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed