फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   भरमौरा में बाल मजदूरी का भंडाफोड़

भरमौरा में बाल मजदूरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
भरमौरा में बाल मजदूरी का भंडाफोड़
कठुआ। शहर से सटे भरमौरा इलाके के मकान में स्पेयर पार्ट्स तैयार करने के लिए नाबालिग बच्चों से काम करवाने का मामला प्रकाश में आया है। डीसी डॉ. राघव लंगर की अध्यक्षता में गठित प्रशासनिक टीम ने मंगलवार दोपहर दबिश देकर 12 नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। मुक्त करवाए गए सभी बच्चे पश्चिमी बंगाल के बताए जा रहे हैं, जो दो से छह माह से कठुआ के भरमौरा इलाके के उक्त घर में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन कठुआ की ओर से मिली शिकायत के बाद डीसी ने प्रशासनिक टीम का गठन किया। इसमें सहायक आयुक्त श्रम विभाग, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, चाइल्ड लाइन की टीम, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी, चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी और पुलिस शामिल रही। जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब टीम ने दबिश दी। इस दौरान पाया कि 16 में से 12 नाबालिग कार्य कर रहे हैं, जिन्हें मुक्त करवा कर चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उधर, पुलिस ने मामले में जयंत कुमार निवासी पश्चिम बंगाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि वार्ड 21 में चाइल्ड लेबर की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मेडिकल के बाद उन्हें बाल आश्रम या नारी निकेतन में रखा जाएगा। फिल्हाल उम्र की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला नहीं है मामला
शहर में जिन स्पेयर पार्ट्स को बनाने के काम में नाबालिग को लगाया गया था। यह मामला नया नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी एक अभियान चलाकर ऐसे बच्चों को मुक्त करवाया था। वहीं, जिन स्पेयर पार्ट्स को रिहायशी इलाके में ठेके पर तैयार किया जा रहा था यह कठुआ औद्योगिक क्षेत्र की ही एक इकाई में दिए जाते रहे हैं। ऐसे में उक्त इकाई प्रबंधन की गतिविधियां भी सवालों के घेरे में हैं जो मामले में सीधे तौर पर बचने के लिए ठेकेदारी पर काम देकर उन्हें आसपास के रिहायशी इलाकों में काम करवाते हैं। पहले भी हटली मोड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रिहायशी इलाके में इस तरह का काम होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed