{"_id":"5baa94ab867a557e824d03c8","slug":"151537905835-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में तमाम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनपुर में तमाम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लखनपुर में ड्रग कंट्रोलर की टीम ने मेडिकल स्टोर की दुकानों में छापेमारी की। मंगलवार देर शाम को ड्रग कंट्रोलर की टीम ने लखनपुर में तमाम मेडिकल स्टोर में जाकर दवाइयों की जांच की और उनके रिकॉर्ड भी खंगाले।
टीम में शामिल सहायक ड्रग कंट्रोलर राकेश कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर राकेश सलाथिया ने बताया कि दो बार पहले भी छापेमारी की गई है। तब दो दुकानों को सील किया गया था, लेकिन बार-बार आ रही शिकायतों को लेकर आज तमाम मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। विभाग ने इन लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर बिना पर्ची के कोई दवाई बेची गई तो विभाग कार्रवाई करेगा।
---
भगोड़ा पकड़ा
कठुआ। धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को बसोहली पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्दाम हुसैन निवासी चलोग जो पिछले महीने से फरार था, उसे बसोहली पुलिस ने पकड़ लिया। उस पर धारा 420, 201 में मामला दर्ज था।
विज्ञापन
----
छात्र अधिकार रैली निकाली
कठुआ। बिलावर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में पेश आ रही समस्याओं को उठाया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षण संस्थाणों में विषय नहीं है, आने जाने के लिए बस की सुविधा नहीं है और अन्य कई समस्याएं है जिनके समाधान के लिए बार बार मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
----
सफाई अभियान चलाया
कठुआ। ग्रामीण विकास विभाग हीरानगर की ओर से मंगलवार को ब्लाक विकास विभाग कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बीडीओ हीरानगर राहुल गुप्ता ने सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि इस प्रकार के अभियान जनता को सफाई के लिए जागरूक करने के लिए शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और लोगों को भी इन अभियानों का हिस्सा बनाया जाएगा।
---
संस्था की ओर से वर्कशाप का आयोजन
कठुआ। इग्नाईटिंग यूथ संस्था के सदस्यों ने जसरोटा में एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें सरपंच जगदीश सिंह और बलवान सिंह मुख्यअथिति के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से कहा कि युवाओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम से गरीब बच्चों को पढ़ाई और बीमार लोगों की मदद होगी। उन्होंने कहा कि हम भी समय-समय पर संस्था का साथ देते रहेंगे और कठुआ के सभी नौजवानों को इस संस्था में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर संस्था के सदस्य केशव खजूरिया, राहुल, शुभम, सुमित, रोहित, सुरजीत और विशाल भी मौजूद थे।