{"_id":"5bbc8864867a5528514434c5","slug":"141539082340-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभिन्न सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां से एक को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक जेके08एफ-4406 पर सवार शमशेर कौर राजबाग के पास बाइक फिसलने के गिर गई। इस दौरान बाइक चालक ने अपने को संभाल लिया लेकिन महिला गिर गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं दोपहर को राजबाग में ही हुए एक अन्य सड़क हादसे में 35 वर्षीय वीपी सिंह निवासी सनूरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस की पीसीआर वैन ने युवक को एक निजी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया। युवक को सिर में चोटे आने से उसकी हालत में प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे जीएमएसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ही हादसों का मामला दर्ज कर लिया है।