फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   146 ड्रम लिक्विड कत्था जब्त

146 ड्रम लिक्विड कत्था जब्त

Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
146 ड्रम लिक्विड कत्था जब्त
कठुआ। राज्य से कत्थे की तस्करी के प्रयास को वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया। वन विभाग की टीम ने डीएफओ कठुआ के निर्देश पर लखनपुर के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक को जांच के रोका गया। जांच के दौरान ट्रक चालक कत्थे ले जाने के अनुमति वाले दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस कारण वाहन को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान ट्रक से 146 ड्रम लिक्विड कत्था बरामद किया गया। वन विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी है। ट्रक को जब्त करने के साथ ही वन विभाग ने कत्था फैक्ट्री का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ कठुआ अश्वनी कुमार ने बताया कि फारेस्ट चेक पोस्ट लखनपुर की टीम ने लखनपुर के पास नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक संख्या एचपी72-2604 को जांच के लिए रोका गया। चालक को ट्रक में लोड किए गए सामान के दस्तावेज दिखाने को कहा गया। लेकिन चालक ट्रक के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चेक पोस्ट की टीम ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान ट्रक से 146 ड्रम लिक्विड कत्था बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। फारेस्ट एक्ट के तहत कत्था फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि ट्रक में करीब 9068 किलोग्राम कत्था बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed