फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सीमेंट तस्करी के प्रयास विफल, एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया

सीमेंट तस्करी के प्रयास विफल, एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया

Sun, 30 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट तस्करी के प्रयास विफल, एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया
कठुआ। सीमेंट तस्करी के प्रयास विफल करते हुए आबकारी विभाग ने एक लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला है। जिला के विभिन्न छोटे टोल पोस्ट से सीमेंट तस्करी के तीन प्रयास आबकारी विभाग ने विफल करते हुए एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अनुसार पिछले तीन दिन में आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर नाके के दौरान सीमेंट तस्करी का प्रयास विफल किया है। कोटपुन्नू इलाके में टोल पोस्ट पर इंस्पेक्टर शादी लाल ने बोलेरो पीबी06एम-2830 को जांच के लिए रोका। बिना वैध टोल रसीद के वाहन में 2500 किलोग्राम सीमेंट लोड किया गया था। टीम ने जब दस्तावेज जांचे तो टोल रसीद न मिलने पर वाहन को जब्त कर लिया। टोल चोरी के जुर्म में चालक से 32,650 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

एक अन्य प्रयास में टिप्पर जेके08ए-8860 में 3600 किलोग्राम सीमेंट लदा हुआ था, लेकिन पूरे दस्तावेज न होने के कारण चालक को टोल चोरी के लिए 39,600 रुपये जुर्माना किया गया। एक अन्य प्रयास को भी विफल करते हुए टीम ने बोलरो को जब्त किया और 2500 किलो सीमेंट बिना दस्तावेजों के ले जाने के जुर्म में 32,560 रुपये जुर्माना किया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे और बिना दस्तावेजों के और टैक्स चोरी करने वालों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed