फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   रावी दरिया के बहाव में फंसे तीन लोग बचाए गए

रावी दरिया के बहाव में फंसे तीन लोग बचाए गए

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
रावी दरिया के बहाव में फंसे तीन लोग बचाए गए
बसोहली। हट्ट माश्का से सटे सांधरी इलाके में मंगलवार को रावी दरिया से रेत बजरी भरने गए तीन लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह तीन लोग सांधरी इलाके के नाले में ट्रैक्टर के साथ गए थे। अमूमन लोग यहां दरिया से रेत बजरी निकालने जाते हैं। इसी बीच सेवा परियोजना की ओर से बांध का पानी छोड़ दिया गया। तीनों लोग ट्रैक्टर के साथ ही पानी के तेज बहाव में फंस गए।
विज्ञापन

आसपास के गांव के लोगों ने पानी के बहाव में फंसे युवकों को मदद के लिए इशारा करते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों की पहचान बशीर अहमद, फारूख अहमद, गुलाम मोहम्मद निवासी शीतलनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी बसोहली संजय गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली तो सेवा और चमेरा जलविद्युत परियोजना के मुख्य अभियंताओं से बात कर पानी के बहाव को रुकवाया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि बाकायदा परियोजना की ओर से पहले ही लोगों को आगाह किया गया है और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हूटर लगाया गया है। सेवा और चमेरा परियोजना से रावी दरिया में पानी छोड़े जाने से पहले हूटर चलाकर लोगों को चेतावनी भी दी जाती है लेकिन कुछ लोग इसकी परवाह न करते हुए मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed