फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बुलेरो खाई में गिरी, पांच जख्मी

बुलेरो खाई में गिरी, पांच जख्मी

विज्ञापन
बुलेरो खाई में गिरी, पांच जख्मी
बसोहली। बनी बसोहली मार्ग पर जंदरोटा एक्सीडेंट प्रोन एरिया बन गया है। तीखे मोड़ और तंग सड़क की वजह से पिछले तीन दिन में लगातार तीन बड़े सड़क हादसे हो गए हैं। अब तक जहां डेढ़ दर्जन के लगभग लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं, वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात जंदरोटा के नजदीक एक बुलेरा गहरी खाई में लुढ़क गई। रात दो बजे के लगभग सोहली से बनी की और जा रही बोलेरो नंबर जेके 08ई 4004 जंदरोटा इलाके में एक तीखे मोड़ पर पलट कर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घायलों को उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पंकज सिंह निवासी लोआंग, ओम प्रकाश, सुभद्रू देवी, काका राम और अमित निवासी कांथल के रुप में हुई है। बसोहली से उपचार के बाद पंकज सिंह, ओमप्रकाश, सुभद्रू देवी को कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मोड़ पर रैलिंग बनवाने की मांग
पंचायत के सरपंच देविंदर सिंह ने बीआरओ के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें जंदरोटा मोड़ पर आए दिन होने वाले हादसों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले इस मोड़ पर रेलिंग लगाई गई थी, जो अब टूट चुकी है। इसकी वजह से यह मोड़ असुरक्षित हो गया है। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से कहा कि इस मोड़ पर प्रोटेक्शन वाल बनाई जाए और सड़क को चौड़ा किया जाए, ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed