{"_id":"66847c29bf12b3bfdc054754","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110976-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फीडर प्रबंधक की लोगों ने की पिटाई, हड़ताल पर गए बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फीडर प्रबंधक की लोगों ने की पिटाई, हड़ताल पर गए बिजली कर्मी
विज्ञापन
कठुआ/बसोहली। बसोहली के नगरोटा में बिजली विभाग के फीडर प्रबंधक के साथ छह सात लोगों ने मारपीट कर दी। सुबह 11 बजे हुई घटना के बाद बिजली कर्मी गुस्से में आ गए और कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया।
सब डिवीजन कार्यालय में कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद विभाग की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। हालांकि दोपहर बाद गांव के कुछ लाेगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया है।
फीडर प्रबंधक संदीप शर्मा ने बताया कि रात में नगरोटा का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ था। जानकारी मिलने पर पता करवाया तो उसमें ज्यादा खराबी आ गई थी। इसके बाद सुबह विभागीय टीम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर दी और बिजली बहाल हो गई। उन्होंने बताया कि 11 बजे के लगभग जब वह वापस लौट रहे थे तो छह से सात लोगों ने उन्हें रोककर बिजली व्यवस्था को लेकर खरी खोटी सुनानी शुरू की। इसके बाद उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। शर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर इस तरह से कर्मचारी के साथ व्यवहार सही नहीं है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और पुलिस से भी की गई है। उधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि चौबीस घंटे की आपात सेवाओं में आने वाले महकमे में कर्मचारी पहले ही जरूरत से ज्यादा काम करने को मजबूर हैं। इसे लोगों को भी समझने की जरूरत है। इस तरह से कर्मचारी पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।