{"_id":"66809fe8f111ef6aea018bf7","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110910-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिनभर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति, माहौल बिगड़ने से बचाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिनभर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति, माहौल बिगड़ने से बचाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी तहसील में राजस्व और पुलिस पार्टी पर हुए पथराव और लाठियां चलाए जाने के बाद इलाके में स्थिति दिन भर तनावपूर्ण बनी रही। पूरब चक को जाने वाले रास्ते को ग्रामीणों ने अवरोधक लगाकर बंद कर दिया। वहीं गुज्जर बकरवाल बिरादरी के सदस्यों ने साफ कहा कि प्रशासन जिले भर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों और ढांचों को पहले हटाए, फिर यहां आए।
उन्होंने दावा किया है कि उनके पास जमीन के कागजात भी हैं और उन्हें इससे पहले इस संबंध में कोई नाटिस नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों से लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई से पहले लोगों को यह आश्वस्त किया जाता कि यह सरकारी जमीन है या यह बताया जाता कि प्रशासन यहां क्या बनाने की तैयारी में है।
भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान खान ने बताया कि गुज्जर बकरवाल बिरादरी अमनपसंद बिरादरी है। गुज्जर अपने देश से प्यार करते हैं, देशभक्त हैं। उन्होंने कहा कि यह खुदा का घर है, जो सारी दुनिया चलाता है। उसके घर तो तोड़ने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। सुल्तान ने बताया कि गुज्जर समुदाय के लोगों ने विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोगों से यहां पूरब चक और आसपास जमीनें खरीदी हैं। आतंकवाद की वजह से ये लोग पलायन कर कश्मीर से यहां आए। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान खान ने दावा किया कि जिस ढांचे को प्रशासन गिराने की तैयारी में है, यह पुरानी इमारत है। उन्होंने डीसी कठुआ से अपील की है कि कार्रवाई से पहले जांच करवाई जाए। बताया कि इलाके में कोई भी नया निर्माण नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
उधर, तनावपूर्ण और धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी लोगो से बहकावे में न आने की अपील की है। प्रशासन की ओर से प्रयास जारी रहा कि इलाके में किसी भी तरह से माहौल न बिगड़े।