{"_id":"65c1551f4f5c41529005f6e2","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-106808-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पाइप चाेरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पाइप चाेरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
बसोहली। जल जीवन मिशन के तहत झेंखर इलाके से जलशक्ति विभाग की करीब 200 पाइपें चोरी होने के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद बसोहली पुलिस ने थाना प्रभारी संदीप चिब की अध्यक्षता में टीम गठित कर चोरी हुई पाइपों को ट्रक के साथ जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा दो लोगाें को गिरफ्तार किया गया है।
एसआई कमलू राम ने बताया कि दो फरवरी को सुबह ठेकेदार द्वारा पाइपों की झेंखर इलाके से चोरी होने की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पाइपों को ट्रक में लोड कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सूचना मिली थी कि चोरी हुई पाइपों से भरा ट्रक सननघाट में कहीं खड़ा किया गया था। वहां से पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात करने में जुट गई। जिस ट्रक में चोरी की गई पाइपें पाई गईं, उसकी दो नंबर प्लेटें लगी हुई थीं। एक नंबर प्लेट एचआर (हरियाणा ) की और दूसरी नंबर प्लेट पंजाब की है, जबकि आरसी हरियाणा के किसी व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस अधिकारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से इस संदर्भ में पूछताछ कर रहे हैं। चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग की इन पाइपों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की भी बनती है। जिस तरह से इतनी भारी संख्या में पाइपों की चोरी हुई है, उसे ट्रक में डालकर ले जाया गया। इसमें ठेकेदार की भी कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आती है कि आखिर कैसे इतनी बड़ी संख्या में पाइपों को चुराकर ट्रक में लोड किया गया और उसे वहां से ले जाया गया। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 200 पाइपें हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये के करीब होगी, कार्रवाई पूरी होने के बाद पाइपों को ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।