{"_id":"667b642f7762476eee0b7569","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-110778-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, दो रेफर
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। यहां दो घायलों का उपचार जारी है, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए उनके परिजन पठानकोट के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
पहला मामला सोमवार की देर शाम चक्क देसा सिंह गांव का है। इसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान 24 वर्षीय रजनीश कुमार पुत्र जगदीश कुमार और 26 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र रविंद्र सिंह दोनों निवासी बड़ाला कुलियां के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायल 52 वर्षीय जगदीश राज पुत्र पूरण चंद निवासी नडोलियां की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू में रेफर किया। इसके बाद घायल के परिजन इलाज के लिए पठानकोट के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।
वहीं, अन्य घटना बिलावर क्षेत्र के मांडली गांव की है। यहां देर रात हुई इस घटना में 18 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार दीप कुमार पुत्र ओमकार चंद निवासी फिंत्तर की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में रेफर कर दिया। इसके बाद उसके परिवार वाले घायल को पठानकोट के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।