{"_id":"66664ec89f86cbab9f0afe40","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-110294-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महिला के गले से चेन छीन ले गया स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महिला के गले से चेन छीन ले गया स्कूटी सवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद चोरी, मवेशी तस्करी व चेन स्नेचिंग के मामलों पर विराम नहीं लग रहा है। रविवार को कठुआ के वार्ड 17 में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से महिला से चेन छीन ली गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर झमटमार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित शबाना पत्नी सलीम अहमद निवासी वार्ड 17 ने बताया कि दोपहर को स्टेडियम के पास गुजर रही थी। इस बीच स्कूटी पर आए अज्ञात झपटमार ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद थाना कठुआ में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि झपटमार जिस स्कूटी पर सवार होकर आया था उसकी नंबर प्लेट पर कोई पंजीकरण अंकित नहीं था। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।