{"_id":"6630197ee8ed24bf0d026244","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109140-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बरनोटी में कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बरनोटी में कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी के पास माता वैष्णो देवी के दर्शन कर आ रहे एक परिवार की कार डिवाइडर से जा टकराई। इससे इसमें सवार दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रविवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस की फ्लाइंग टीम ने सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 36 वर्षीय राजेश सकलानी और उनकी पत्नी 26 वर्षीय जुलमा देवी, उनकी तीन वर्षीय बेटी सौम्या और आठ वर्षीय बेटा सवर्या व 42 वर्षीय रूपा देवी और उनका 25 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार और 22 वर्षीय बेटी स्नेहलता के रूप में हुई है। ये सभी गांव खादर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।
घटना के संबंध में कार चला रहे राजेश सकलानी ने बताया कि माता के दर्शन करने के लिए उन्होंने जो समय तय किया था, उससे काफी ज्यादा वक्त लग चुका था। लिहाजा उन्होंने दर्शन के बाद सीधा अपने घर जाने का फैसला किया था। माता के दर्शन कर वापस घर लौटने में वे काफी थक चुके थे और उन्हें घर पहुंचने की जल्दी भी थी। लिहाजा वह कार चला रहे थे तो थकान के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह डिवाइडर से जा टकराई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।