{"_id":"6625985278e75493490d9784","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-108965-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कार और ट्राले की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कार और ट्राले की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास कार व ट्राला के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शनिवार की मध्य रात्रि को हुई इस घटना में मृतक सहित तीन लोग आंध्र प्रदेश से कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां जाम लग गया। इसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया। इसके बाद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। हाईवे पर हुई इस घटना के लिए स्थानीय लोगों ने हाईवे के सुस्त गति से हो रहे विस्तारीकरण को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि लखनपुर की ओर से आ रही कार नंबर एपी39एमटी-7977 जैसे ही कालीबड़ी चौक से आगे बढ़ी तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग ने प्रयास शुरू किए। इस बीच पुलिस भी मौके पर आई। इसके बाद कार में फंसे लोगों को निकालकर उन्हें जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया।
जीएमसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद कार में सवार 35 वर्षीय साईं मोध पुत्र प्रसाद रेड्डी को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि 28 वर्षीय निखिल पुत्र पंचाल राव और 29 वर्षीय प्रवीण पुत्र वेंकटेश्वर राव का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। सभी निवासी निल्लौर आंध्र प्रदेश के हैं। घटना के बारे में नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने रोष जताते हुए कहा कि उक्त घटना नेशनल हाईवे की लापरवाही का नतीजा है। एक साल से हाईवे को विकास के नाम पर तोड़ दिया गया है। वहीं कालीबड़ी में हर लेन को अलग करने वाली बैरिकेट्स को भी हटा दिया गया। इसके कारण अब कोई भी कहीं से भी हाईवे में मुड़ रहा है। वहीं, हाईवे लावारिस मवेशियों का भी जमावड़ा बना रहता है।