{"_id":"62362376eefc5b4cba59f3ed","slug":"crime-kathua-news-jmu255988116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है। शहर से सटे चन्नग्रां में दो और वार्ड-17 में एक दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी व काफी सामान पार कर ले गए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। मगर लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।
चन्नग्रां निवासी प्रीतम चंद शर्मा की किराने की दुकान है। उनकी दुकान में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। लेकिन वहां लगे कुछ कैमरे जिनके कनेक्शन उनके घर के डीवीआर और उनके बेटे के जिम से जुड़े थे। उनकी रिकार्डिंग ने सारा भेद खुल गया। इस बारे में गांव के नायब सरपंच रोहित शर्मा ने बताया कि किराने की दुकान उनके पिता प्रीतम चंद शर्मा ही चलाते हैं। अपनी दिनचर्या के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे के बाद वह घर से बाहर निकले तो दुकान का शटर खुला देखा। चोरी का संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी।
वह अपने नुकसान का अंदाजा लगा रहे थे कि सड़क के दूसरी ओर स्थित सुनील इलेक्ट्रानिक्स में भी ताला टूटा होने का पता चला। जिसके बाद उन्होंने दुकान के मालिक को पहले इसकी जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को भी फोन से चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके गांव से सटे वार्ड 17 में बलविंदर सिंह की किराने की दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर नगदी के साथ दुकान का कुछ सामान ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में चोर उनके पिता की किराना की दुकान से डीवीआर भी ले गए हैं। हजारों का माल भी पार किया है। वार्ड 17 स्थित किराने की दुकान से भी नगदी सहित 15 हजार का सामान चोरी गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। ऐसा संदेह है कि इन घटनाओं को नशे की लत का शिकार युवा ही अंजाम दे रहें है।