फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime

मासूम की मौत पर जताया शक, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुरू की जांच

विज्ञापन
crime
शहर से सटे बग्याल गांव में 11 माह के मासूम की मौत के मामले पर स्थानीय लोगों द्वारा शक जाहिर करने से मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक मासूम पर्व पुत्र साहिल वर्मा को उसके परिजनों द्वारा सोमवार को जीएमसी में यह कहकर भर्ती करवाया था कि वह गिरकर घायल हो गया है। रात के समय जीएमसी कठुआ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव अस्पताल से घर ले आए थे। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शक जाहिर किए।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मंगलवार सुबह शव को गांव में जाकर अपने कब्जे में ले लिया। जीएमसी कठुआ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मासूम का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी ओपी चिब के अनुसार बच्चे की मौत पर गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा शक जाहिर किया गया था। इसके चलते पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed