{"_id":"60b78e628ebc3e8c0d315726","slug":"crime-kathua-news-jmu2364629174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में गोली लगने से युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में गोली लगने से युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडी क्षेत्र के बरवाल स्थित जंगल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी कठुआ में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मामला मंगलवार देर शाम करीब सात बजे का है। वहीं, बुधवार देर शाम तक गोली चलाने वाले के बारे में पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घायल दिनेश सिंह पुत्र रोमेश सिंह निवासी चक राम चंद लोगेट अपने चचेरे भाई के साथ जंगल में आम तोड़ने के लिए गया था। दोनों भाई थोड़ी-थोड़ी दूर पर चल रहे थे। इसी बीच गोली चली, जो दिनेश की टांग में आ लगी। इससे वह गंभीर घायल होकर गिर गया। चचेरे भाई की सूचना के बाद मौके पहुंचे लोगों ने घायल को रात करीब साढ़े नौ बजे जीएमसी कठुआ पहुंचाया।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिटी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।