{"_id":"6038088b8ebc3ee96959acfc","slug":"crima-branch-kathua-news-jmu230036162","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
वर्ष 2019 में क्राइम ब्रांच जम्मू थाने में दर्ज प्राथमिक जांच प्रक्रिया के तहत ग्रामीण विकास विभाग में कई हजार करोड़ के घोटालों की जांच कर रही टीम वीरवार को कठुआ पहुंची। ग्रामीण विकास विभाग के सहायक आयुक्त ग्रामीण कार्यालय में बीडीओ, अकाउंटेंटों के साथ साथ पंचायत सचिवों को भी तलब किया गया था। टीम ने दो घंटे विभाग का रिकार्ड भी खंगाला है। इसके बाद कुछ दस्तावेज साथ भी ले लिए हैं।
अधीक्षण अभियंता रूरल इंजीनियरिंग विंग जम्मू द्वारा एसीडी, बीडीओ के माध्यम से कई हजार करोड़ के घोटाले की शिकायत मामले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच के कठुआ कार्यालय पहुंचने से विभाग में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार सांसद निधि, विधानसभा विकास निधि, मनरेगा, 14वें वित्त आयोग आदि में इन घोटालों की जांच चल रही है। इसके लिए वीरवार को संबंधित बीडीओ, अकाउंटेंटों और पंचायत सचिवों को एसीडी कार्यालय तलब किया गया था।
ज्ञात रहे कि ग्रामीण विकास विभाग में कीड़ियां गंडियाल ब्लाक में भी बाकायदा विभाग के आला अधिकारियों की ओर से ही मामले की जांच चल रही है। जिले के अन्य ब्लाक में भी लगातार घोटालों को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़े हुए हैं।