{"_id":"678ab384cbcd724d380a2b88","slug":"cricket-tournament-start-in-bilawar-kathua-news-c-201-1-knt1008-116639-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहले मैच में कोबरा-11 दुरूंग ने सिडनी सिक्सर्स की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहले मैच में कोबरा-11 दुरूंग ने सिडनी सिक्सर्स की टीम को हराया
विज्ञापन
जीत हासिल करने के बाद विजेता टीम। स्रोत आयोजक।
- संगैड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, बीडीओ स्वाति सलाथिया ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। संगैड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। इसका शुभारंभ बीडीओ मंडली स्वाति सलाथिया ने किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता और उपविजेता रहने वाली टीम को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का पहला मैच सिडनी सिक्सर्स और कोबरा-11 दुरूंग के बीच खेला गया। कोबरा-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाए। कोबरा-11 के बल्लेबाज निखिल ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। वहीं, 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम आठवें ओवर में ही 43 रन पर ढेर हो गई। लिहाजा कोबरा-11 की टीम ने 59 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
आयोजक वरुण खजूरिया, पूर्ण सिंह, रिशु और दीपू ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा वहीं, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज, बल्लेबाज व अन्य को भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी निखिल को विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे सेवानिवृत्त सूबेदार नीरज शर्मा ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।