{"_id":"68473ea2d0bd5e4977039af6","slug":"cricket-match-in-junglot-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-120867-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुशील, नगरी व लोगेट इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुशील, नगरी व लोगेट इलेवन ने जीते मैच
Tue, 10 Jun 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव में दूधिया फ्लड लाइटों की रोशनी के बीच जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इनमें सुशील, नगरी और लोगेट इलेवन ने क्रिकेट मैच जीते जबकि मानिक, पारस और रैप्पड़ इलेवन की टीमें उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता के तहत रविवार रात तीन मुकाबले करवाए गए। इनमें से पहला मैच सुशील इलेवन और मानिक इलेवन के बीच खेला गया।
मानिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुशील इलेवन की टीम ने 97 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दूसरा मैच पारस इलेवन और नगरी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें नगरी इलेवन की टीम जीती। वहीं रैप्पड़ इलेवन और लोगेट इलेवन के बीच मुकाबले में लोगेट की टीम जीत गई।
योग शिविर के दूसरे दिन 105 स्काउट और गाइड्स ने किया योग अभ्यास
बिलावर। संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन सोमवार को 105 स्काउट और गाइड्स ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने स्काउट और गाइड को व्यायाम के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलित हो रहा है और लोगों को कई प्रकार की बीमारियां घेर रहीं हैं। नियमित दिनचर्या और संयमित रहकर रोज व्यायाम करने वाले लोगों का शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। योग शिविर में स्काउट और गाइड्स को कपालभाति, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, पद्मासन, सुखासन आदि योगासन करवाए गए।