फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

मुन्ना क्रिकेट क्लब बिलावर ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
cricket
नाज मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दूसरे सेमीफाइनल के मैच में मुन्ना क्रिकेट क्लब बिलावर ने रामकोट क्रिकेट क्लब को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अरविंद को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में रामकोट की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ी 18वें ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान बल्लेबाज विवेक ने 25 और अरुण ने 26 रन बनाए। इस दौरान बिलावर के गेंदबाज अरविंद ने तीन और विशाल ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुन्ना क्रिकेट क्लब बिलावर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट गंवाकर 14वें ओवर में 125 रन बना लिए और सात विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। बिलावर के बल्लेबाज अरविंद ने 37 रन बनाए। वहीं रामकोट के गेंदबाज शोएब ने एक और विवेक ने एक विकेट लिए। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसएचओ इलेवन और मुन्ना क्रिकेट क्लब बिलावर के बीच होगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed