{"_id":"66492ec33111d5cce5044cb4","slug":"cow-smuggling-kathua-news-c-201-1-knt1006-109658-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध ढंग से ले जाने के लिए जंगलों में इकट्ठा किए 10 गोवंशों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध ढंग से ले जाने के लिए जंगलों में इकट्ठा किए 10 गोवंशों को कराया मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के कनाह में अवैध ढंग से ले जाने के लिए इकट्ठा किए गए गोवंशों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने मुक्त कराया। दस मवेशियों को मुक्त कराया गया है। इन्हें जंगल में बांध कर रखा गया था।
स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि पशु तस्कर तस्करी के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गोवंशों को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। डिंगा अंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को साथ लेकर जंगल से 10 गोवंशों को मुक्त कराया। तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। बता दें कि पशु तस्कर अब तस्करी के लिए इसी तरह का तरीका अपना रहे हैं। यह तस्कर मिलकर मवेशी एक जगह पर इकट्ठा करते हैं ताकि रात को वहां से गाड़ियों में भरकर ले जाया जा सके। मंगलवार को भी मंगलूर इलाके में स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने 100 से अधिक गोवंशों को मुक्त कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।