फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   covid hospital

बिलावर के सभी 14 पंचायतों में कोविड-केयर सेंटर स्थापित

विज्ञापन
covid hospital
ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी के तेजी से हो रहे प्रसार और लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का काम तेज हो गया है। पंचायत स्तर पर पांच बेड की सुविधा से लैस इन कोविड केयर सेंटर पर एक आक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत बिलावर ब्लॉक के सभी 14 पंचायतों में पांच बेड के कोविड-केयर सेंटरों को स्थापित कर दिया गया
विज्ञापन

संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को आइसोलेट करने के साथ ही इन कोविड केयर सेंटरों में जरूरत पड़ने पर मरीज को आक्सीजन की सुविधा दी जा सकेगी। ऐसे में बड़े अस्पतालों में बोझ कम होगा और केवल जरूरत अनुसार ही लोग कोविड अस्पतालों में पहुंचेंगे। प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद स्कूलों, पंचायत के पास उपलब्ध इमारतों में इसकी व्यवस्था की जा रही है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बिलावर ब्लाक के सभी 14 पंचायतों में पांच बेड के कोविड-केयर सेंटरों को स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ बिलावर सतीश कुमार शर्मा ने बताया के कोविड-19 के चलते पंचायत स्तर पर लोगों को सुविधा देने के लिए कोविड-19 में स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग ग्रामीण विकास विभाग के मुलाजिमों की टीमों का गठन किया गया है जिन्हें इन सेंटरों में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पंचायतों की सरकारी इमारतों में इन सेंटरों को बनाया गया है जिनमें सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कई पंचायत घर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा की महामारी से निपटने के लिए सभी कोविड केयर सेंटरों में एक बिस्तर ऑक्सीजन सपोर्ट पर तैयार किया गया है जिससे किसी भी मरीज को अगर ऑक्सीजन की सपोर्ट चाहिए तो उसे यह सुविधा उसके गांव में ही मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर सेंटर में मुलाजिम तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके उन्होंने बताया कि सभी सेंटरों में बिजली पानी के साथ-साथ दवाइयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed