फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Course not completed due to shortage of professors

प्राध्यापकों की कमी के चलते पाठ्यक्रम नहीं हुआ पूरा

विज्ञापन
Course not completed due to shortage of professors
बसोहली। मंगलवार को शीतल नगर पंचायत के सरपंच कुलदीप राज ने गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल शीतल नगर का दौरा किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि प्रवक्ताओं की कमी की वजह से उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में परीक्षा में क्या लिखेंगे? बता दें कि विद्यार्थियों की ओर से सरपंच को पहले पत्र लिखकर प्रवक्ताओं की कमी के बारे में पत्र लिखा था।
विज्ञापन

सरपंच कुलदीप राज ने बताया कि बीते तीन माह पूर्व जिन शिक्षकों के तबादले हुए थे, उसके बाद से यहां शिक्षकों की कमी है। स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं जिनमें से ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के करीब 300 विद्यार्थी हैं। प्रवक्ताओं की कमी के कारण इन सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कंप्यूटर सब्जेक्ट के करीब 210 बच्चे हैं। कंप्यूटर का शिक्षक को कोविड के दौरान डीसी कार्यालय कठुआ से संबद्ध किया गया था। इससे भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। प्रवक्ताओं की कमी को पूरा करने के लिए जिला विकास परिषद के अध्यक्ष को भी पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी आज तक यहां प्रवक्ताओं की कमी को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed