फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

72 पहुंचा जिले में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
corona virous
जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 72 हो गए हैं। शुक्रवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए सात लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। संक्रमित पाए गए लोगों में पांच यात्रा इतिहास के साथ हैं, जबकि नौ अन्य सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को पाए गए संक्रमितों में एक बसोहली के माश्का निवासी होशियारपुर से लौटा है। वहीं बिलावर का पल्लन निवासी संक्रमित चंडीगढ़ से, बिलावर के धराल्ता निवासी एक संक्रमित अमृतसर से, पल्ली मोड़ निवासी एक संक्रमित मथुरा से और पटेलनगर कठुआ निवासी एक संक्रमित श्रीनगर से लौटा है। जांच के दौरान इन सभी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण के नौ और मामले सामने आए हैं, जिनमें से
एक जंगलोट, एक कोटपुन्नू, एक गूंद, दो दुरूंग, एक देवल, दो अमर गढ़ और एक मल्हार से है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की पहचान भी शुरू कर दी गई है। जीएमसी कठुआ में कुल पांच लोगों को भर्ती करवाया गया है जिनमें से दो आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी में रैपिड जांच के दौरान छात्रा मिली संक्रमित
बनी प्रशासन की ओर से बीते कई दिनों से व्यापक स्तर पर की जा रही कोरोना जांच के बीच शुक्रवार को एक स्कूली छात्रा को संक्रमित पाया गया है। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि एक निजी स्कूल की छात्रा संक्रमित है, लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण नहीं है। स्कूल के सौ विद्यार्थियों की जांच की गई थी जिनमें से रैपिड के पचास और आरटीपीसीआर के पचास सैंपल लिए गए। रैपिड जांच में छात्रा को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed