फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona vccination

बसोहली 2

विज्ञापन
corona vccination
उपजिला चिकित्सालय में शुक्रवार को करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, सीएमओ कठुआ अशोक चौधरी, डिप्टी सीएमओ नीरज नागपाल, खंड चिकित्सा अधिकारी बसोहली अनुराधा केरनी की उपस्थिति में वैक्सीन लगाने की शुरुआत करवाई गई। वैक्सीन का पहला टीका खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी को लगा, जिसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। बीएमओ अनुराधा केरनी ने बताया कि वैक्सीन के लिए चिकित्सालय पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एंट्री प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन

एंट्री प्वाइंट से गुजरते वक्त सुनिश्चित किया गया कि जिस कर्मी का नाम लिस्ट में है, उसे ही दस्तावेज दिखाने के बाद भीतर जाने की अनुमति मिले। यहां से आगे कर्मियों का डाटा रजिस्टर पर दर्ज किया गया। फिर उन्हें वैक्सीनेशन रूम में ले जाकर वैक्सीन दी गई और करीब आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। पहले दिन 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को डॉक्टरों के नंबर भी मुहैया करवाए हैं, ताकि किसी भी समस्या के लिए फोन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 230 स्वास्थ्य कर्मी 90 आशा वर्कर और बाकी आंगनबाड़ी वर्करों को कोविड-19 की वैक्सीन बुधबार व रविवार को छोड़कर सभी दिन लगाई जाएगी। कठुआ से सेक्शन वाइज लिस्ट बनाकर भेजी जा रही है। ऑनलाइन डाटा जनरेट होने के बादभेजी जा रही लिस्ट में जिन कर्मियों के नाम है उन्हीं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed