फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona test

कोरोना टेस्ट करवाने के आए युवाओं में नही दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
corona test
जम्मू के सुंजवां में होने वाली सेना की भर्ती के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होने के चलते बुधवार को जीएमसी कठुआ में इच्छुक आवेदकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अव्यवस्था की स्थिति नजर आई। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर माइक्रो बायलोजी डिपार्टमेंट में बड़ी संख्या में युवा दिखे। इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर जारी दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन होता देखा गया।
विज्ञापन

युवाओं न तो सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया न ही मास्क लगाना जरूरी समझा। अस्पताल के कर्मचारी व पुलिसकर्मी उन्हें बार-बार समझाते रहे। लेकिन युवाओं की भीड़ के आगे सभी प्रयास बौने साबित हुए। इस तरह दिनभर नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। कोरोना टेस्ट कराने पहुंचे युवा निखिल सिंह ने बताया कि सेना की भर्ती के लिए उन्होंने अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कर लिए हैं। इस बार कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी साथ लेकर आने के आदेश के बाद उन्हें जीएमसी में आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि दूरदराज से आए युवा जल्दी से जल्दी टेस्ट करवाना चाहते हैं। इसी वजह से ऐसी स्थिति बनी। उन्होंने अस्पताल में अतिरिक्त काउंटर बनाने की मांग की।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में की तीन काउंटर की व्यवस्था
माइक्रो बायोलाजी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर नताशा ने कहा कि विभाग में सामान्य तौर पर सौ के लगभग सैंपल एकत्रित करने की व्यवस्था है। बुधवार को 550 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में सैंपलिंग करवाने के लिए आने वाले लोगों के चलते कुछ अवस्था हुई है। लेकिन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. चित्रा वैष्णवी से चर्चा के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है। अब एक के बजाय अस्पताल परिसर में ही तीन काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed