फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona started spreading rapidly in the district

जिले में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना

विज्ञापन
Corona started spreading rapidly in the district
कठुुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। चार महीने के बाद संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। शुक्रवार को जांच के दौरान तीन लोगों को संक्रमित पाया गया है, वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमण की बढ़ती दर के बीच जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंच गया है। इससे पहले कोरोना महामारी तीनों लहर के दौरान 166 लोगों की जान ले चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को जांच के बाद घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सामने आ रहे मामले बुखार, जुकाम और गले की खराश से संबंधित हैं। लेकिन संक्रमण को हलके में लेना घातक साबित हो सकता है। ऐसे में समय पर जांच करवाकर लोग खुद को आइसोलेट करें और दूसरों को संक्रमित करने से बचें। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed