फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona

सप्ताह के हर दिन खुल सकेंगे सभी बाजार

विज्ञापन
Corona
कठुआ। कोरोना महामारी का प्रसार घटने के साथ ही प्रशासन जिले में ढिलाई देने में जुटा हुआ है। प्रदेश प्रशासन की ताजा हिदायतों के बाद कठुआ के उपायुक्त ने व्यवसायों के लिए भी नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

इसके तहत शराब की दुकानें अब जिले में हर दिन खुल सकेंगीं। साथ ही बार और रेस्टोरेंट के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति है। लेकिन, बार या रेस्त्रां में इस सुविधा का लाभ वही उपभोक्ता उठा सकेंगे जो वैक्सीन ले चुके हैं, या फिर उनके पास 48 घंटों के अंदर कराई गई आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट हो।
विज्ञापन

अपने आदेश में उन्होंने सभी आउटडोर दुकानों को सप्ताह में सातों दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने की छूट दी है। इसके साथ ही दुकानदारों को सरकार की तरफ से कोरोना के बचाव के लिए जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। वहीं इंडोर दुकानों में आने वाले ग्राहकों पर बार और रेस्त्रां के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बिना किसी रोक के खोले जा सकेंगे। इसी तरह इंडोर खेल कॉम्प्लेक्स भी केवल आधी क्षमता के साथ वैक्सीन ले चुके या 48 घंटों के अंदर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों के लिए ही खुलेंगे। इसकेे अलावा सभी शिक्षण संस्थान, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघर फिलहाल बंद ही रहेंगे।

उपायुक्त ने सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिकतम 25 लोगों को और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। यात्री वाहनों को भी फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को घर में रह रहे मरीजों की सुविधा के लिए टेली मेडिसिन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed