फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   construction work

बस स्टैंड पर टाइल बिछाने का काम जल्द पूरा किया जाए

विज्ञापन
construction work
बिलावर बस स्टैंड पर अधूरे पड़े टाइल बिछाने के काम को पूरा करने की मांग करते नगर कमेटी के पूर्व अध्? - फोटो : KATHUA
बिलावर। कस्बे के बस स्टैंड पर नगर कमेटी की ओर से टाइल बिछाने का काम 6 माह पूर्व शुरू किया गया। जो अधर में लटका है। आज तक इस काम को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, रफीक अहमद और अन्य ने बताया कि बस स्टैंड पर टाइल बिछाने के लिए सरकार की ओर से कई लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। छह माह पूर्व टाइल बिछाने का काम शुरू किया गया, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड के आधे हिस्से पर टाइल बिछाई जा चुकी है। बाकी बचे हिस्से पर कंकर बिछाए गए हैं, जिससे इन दिनों बस स्टैंड पर पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में नगर कमेटी को अवगत करा चुके हैं कि बस स्टैंड पर टाइल बिछाने का काम जल्द पूरा किया जाए, लेकिन इस संबंध में नगर कमेटी की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा। बताया कि बस स्टैंड के जिस हिस्से पर टाइल नहीं बिछाई गई है। उस पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

------
छह लाख रुपये की राशि का काम पूरा किया जा चुका है। ठेकेदार को भुगतान न होने के कारण काम रुका है। इस संबंध में लोकल बॉडीज के निदेशक को पत्र भेजा गया है। ठेकेदार का भुगतान होने से पहले बकाया काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्ण चंद, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed