{"_id":"61a13728bb115f2af2638d55","slug":"constitution-day-celebrated-by-paying-homage-to-babasaheb-kathua-news-jmu2486673144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब को नमन कर मनाया संविधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब को नमन कर मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान दिवस मनाया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज डोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डोगरा ने कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत का 72वां संविधान दिवस मना रहे हैं। जिस के सूत्रधार बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के महान संविधान का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि भिन्न-भिन्न जातियों धर्मो के बावजूद हमारा भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सुरक्षा प्रधान करता है यही उसकी विशेषता है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान के कारण ही जम्मू कश्मीर का विलय भारत में संभव हो पाया और संविधान के माध्यम से ही यहां रहने वाले लोगों को एक विशेष दर्जा दिया गया था। ताकि उनके हकों को कोई न छीन सके। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इसी संविधान के माध्यम से मिले लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से यहां के युवा और आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि बाहरी राज्य से आने वाले लोग उनके हकों पर डाका डाल रहे हैं। आज यहां उपलब्ध नौकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों की बाढ़ आ रही है वही उन्हें यहां अब जमीन खरीदने का भी हक दिया जा रहा है। जोकि जम्मू कश्मीर के बाशिंदों के लिए कभी भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रण लेना होगा कि जम्मू कश्मीर को संविधान के माध्यम से मिले विशेष दर्जे को प्राप्त करने के लिए हमें हर संभव प्रयास करने होंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान रविंदर पाल सिंह, काजल राजपूत, पुष्पा देवी, सतपाल भंडारी, अरुण मेहता, बोध राज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।