फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congressmen came out on the road against the ever-increasing inflation

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
Congressmen came out on the road against the ever-increasing inflation
कठुआ। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेलगाम बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की। वहीं जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के समक्ष कॉलेज रोड पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू इस्तेमाल के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत को हासिल करने के लिए सरकारी पैसे को लुटाया गया था, अब महंगाई बढ़ाकर उसकी वसूली की जा रही है। इससे सबसे ज्यादा गरीब आदमी ही प्रभावित हो रहा है। विधानसभा चुनाव हो जाने तक स्थिर रहने वाले पेट्रोल और डीजल के दाम नतीजे आने के बाद से आसमान छूने लगे हैं। वहीं लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दामों पर भी कोई अंकुश नही दिखाई दे रहा है। आज कई प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पास पहुंच गई है। कोरोना संकट से पूरी तरह से टूट चुके देशवासी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से परेशान है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा की सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर अब रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ रहें हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में हाईवे पर वसूले जाने वाले टोल में दस प्रतिशत की वृद्धि पर रोष जताते हुए कहा कि यह सब भाजपा की लूट का परिणाम है। वहीं इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्दोष शर्मा ने कहा कि पूरे देश में उनकी पार्टी जगह-जगह इस तरह के धरना प्रदर्शन आज कर रही है। ताकि लोगों की समस्या के प्रति अपनी आंखे बंद कर सोई सरकार को जगाया जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार लोगों की पीड़ा और मांगों का समाधान नहीं करती है तो उनकी पार्टी इसे जनआंदोलन बनाने से भी पीछे नही रहेगी। इस मौके पर तरसेम लाल सैनी, अरुण मेहता, सतपाल भंडारी, कुलबीर पठानिया, सोहन लाल सोनी, रमण थापा, रविंद्र पाल सिंह नीटू, सुमंत शर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed