{"_id":"676f02c56ae5848ed70cfe94","slug":"congress-workers-gave-tribute-manmohan-singh-kathua-news-c-201-1-knt1006-116107-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें देश में आर्थिक सुधार का सूत्रधार बताया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशु अंदोत्रा ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 90 के दशक में जब देश पूरी तरह से आर्थिक संकट से घिरा हुआ था, तो मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण ही भारत की अर्थव्यवस्था न केवल पटरी पर आई, बल्कि दुनिया भर के निवेशकों ने भारत में अपने कारोबार शुरू कर यहां आर्थिक क्रांति शुरू की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह पप्पू, रविंद्र पाल सिंह, रॉबिन शर्मा, सतीश शर्मा, लोकनाथ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।