{"_id":"60eb3e6f8ebc3e726f2f2b3d","slug":"competetion-kathua-news-jmu2392447164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विश्व जनसंख्या दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व की लगातार बढ़ रही जनसंख्या के परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हुए समग्र विकास योजनाओं और कार्यक्रमों पर इसके प्रभाव पर प्रतियोगियों ने चिंता जताई।
इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने अधिक जनसंख्या को प्राकृतिक संसाधनों की तेजी से कमी और स्थिरता के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इस महान दुनिया में एक-दूसरे के प्रति सबकी जिम्मेदारी को महसूस करने का एक अवसर है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए प्राकृतिक संसाधनों की तेजी से कमी और अधिक आबादी के कारण स्थिरता के खतरे जैसी खतरनाक स्थितियों पर पोस्टर बनाए। स्वयंसेवकों ने भाईचारे की भावना पर पोस्टर भी बनाए, क्योंकि इस दिन को भाईचारे की भावना के रूप में भी मनाया जाता था।
प्रतियोगिता में साक्षी भाऊ, कशिश शर्मा और नीतीश पनसोत्रा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजेता के रूप में चुना गया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल के संयुक्त प्रयास से किया गया।