{"_id":"60e0b5f08ebc3ec254124937","slug":"competetion-kathua-news-jmu2387109112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शनिवार को नेहरू युवा केंद्र ने पलासी में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
स्वयंसेवक आशीष शर्मा ने बताया कि जिला युवा समन्वयक सोमदत्त जरद के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था, जिसमें उपमंडल बसोहली के अलावा बाहरी राज्यों के बच्चों ने भी भाग लिया था। इस ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और सुखी रहने का संदेश दिया था।
करीब 30 बच्चों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था, और 50 बच्चों ने योग किया था। इन सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया कि बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। कोरोना महामारी के इस दौर में कार्यक्रम को ऑनलाइन ही कराया गया। उन्होंने पंचायत पलासी की तरफ से प्रशासन से अपील की है कि उपमंडल के दूरदराज पहाड़ी इलाकों के बच्चों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं जहां वह अपना हुनर निखार सकें।