फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Clients are seen less outside the court room and more in the lawyers' chambers

Kathua News: कोर्ट रूम के बाहर कम और वकीलों के चेंबरों में ज्यादा दिखे मुवक्किल

Wed, 25 Jun 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clients are seen less outside the court room and more in the lawyers' chambers
15 दिन के ग्रीष्कालीन अवकाश के कोर्ट में फिर शुरू हुआ काम। संवाद - फोटो : kathua
15 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले न्यायालय
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और लोगों की दिखी चहलपहल
संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला न्यायालय परिसर ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पिछले 15 दिनों से सूना पड़ा हुआ था। मंगलवार को गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद एक फिर अधिवक्ताओं और न्यायालय से न्याय पाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सभी छह न्यायालयों से मामले की सुनवाई के लिए पेशकार कोर्ट रूम के बाहर खड़े होकर आवाजें लगा रहे थे। हालांकि सुबह बारिश के चलते ज्यादातर मुवक्किल कोर्ट रूम के बाहर कम और वकीलों के चेंबरों में ज्यादा खड़े दिखाई दिए।

बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते जिला न्यायालय परिसर के छह कोर्टों सहित चार अन्य मुंसिफ कोर्ट हीरानगर, बसोहली, महानपुर और बिलावर बीते 9 जुलाई को बंद कर दिए गए थे। इसके चलते मंगलवार को एक बार फिर कोर्ट नियमित रूप से लगने शुरू हो गए हैं। अधिवक्ता अंकुश शर्मा ने बताया कि गर्मियों के जून महीने में हाई कोर्ट एक महीने बंद हो जाता है। वहीं, जिला न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट में 15 दिनों का अवकाश रखा जाता है। हालांकि अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए जिला व सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिवक्ता चंदन ने बताया कि अवकाश के बाद आज पहला दिन था। इसलिए पहले दिन कोर्ट में आवाजाही कम रहती है। लिहाजा दो-तीन दिनों में न्यायालय परिसर में पहले की तहत रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed