{"_id":"6a1dea01e97a7e7bae0cf37e","slug":"cleaning-workers-raised-slogans-for-their-rights-kathua-news-c-201-1-knt1006-132724-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हक के लिए सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हक के लिए सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग पर अड़े, सातवें दिन भी जारी रही हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। इसके चलते कठुआ नगर परिषद समेत जिले की सभी नगर समितियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। शहर और कस्बों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शहर की सूरत भी बिगड़ती नजर आ रही है।
सोमवार को कठुआ नगर परिषद कार्यालय के परिसर में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रवि रंधावा के निर्देश पर लखनपुर नगर समिति कार्यालय का भी दौरा किया और वहां धरने पर बैठे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
यूनियन नेता अशोक कुमार ने कहा कि हड़ताल को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सफाई कर्मचारियों के कठुआ प्रधान शाका शुभ ने विधायक कठुआ की ओर से हड़ताल को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ नेता कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारी किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की अपील की।