फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Class five student brutally beaten

कक्षा पांच के छात्र को बेरहमी से पीटा

Sat, 01 Nov 2014 01:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sat, 01 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
Class five student brutally beaten

सरकारी स्कूल में पांचवीं के छात्र को स्कूली शिक्षक ने छड़ी से पीट दिया। मामला तब प्रकाश में आया जब छात्र घर पहुंचा। उसकी टांग पर छड़ी से की गई पिटाई का बड़ा निशान पड़ गया था।

विज्ञापन


बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। देर शाम तक पुलिस शिकायत की जांच-पड़ताल में जुटी थी। आरोपी शिक्षक को थाने बुलाया गया है। हमीरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में यह घटना शुक्रवार सुबह की है।
विज्ञापन


बच्चे के पिता हेमराज ने बताया कि उनका बेटा चन्नो राम पांचवीं का छात्र है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह स्कूल गया था।

बच्चे ने उन्हें बताया कि वह एक अन्य विद्यार्थी के साथ झगड़ रहा था। शिक्षक ने उन्हें समझाने के बजाए बेंत से पीटना शुरू कर दिया। हेमराज ने बताया कि उनका परिवार उधमपुर जिले के डुडू ब्लॉक के रहने वाले हैं। दस साल से हमीरपुर में रोजगार के लिए रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से उन्हें पहले से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को उनके बेटे को बेहरहमी के साथ पीटा गया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इससे पूर्व भी उनके बच्चे सहित कुछ अन्य बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है।


जब मामला मारपीट तक पहुंचा तो उन्हें मजबूरन पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। राजबाग थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच-पड़ताल में यदि आधार पाया जाता है तो उचित कानूनी कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed