फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Union Minister Jitendra Singh gave assistance of ten lakh rupees to the corona affected children

राहत: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोरोना प्रभावित बच्चों को दी दस लाख रुपये की सहायता राशि

Sat, 05 Jun 2021 07:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jun 2021 07:04 PM IST
सार

कठुआ दौरे के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन बच्चों के एक समूह से भी मुलाकात की, जिन्होंने महामारी के दौरान अपने परिवार के मुखिया को खो दिया था। मंत्री ने कहा कि अपनों के नुकसान की भरपाई करना किसी भी तरह से संभव नहीं है, लेकिन अपनी अंतरात्मा की आवाज पर खरा उतरने के लिए हमने इन बच्चों के साथ खड़े होने का एक बहुत छोटा और विनम्र प्रयास करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh gave assistance of ten lakh rupees to the corona affected children
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के कोरोना महामारी के बीच प्रभावित हुए बच्चों के लिए दस लाख रुपये का योगदान दिया है। स्वैच्छिक और व्यक्तिगत स्त्रोतों से जुटाई गई यह राशि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के छह जिलों के नोडल अथारिटी डीसी कठुआ राहुल यादव को सौंपी।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यह राशि उन बच्चों के लिए बहुत कम और मामूली स्वैच्छिक योगदान है, जिन्होंने कोरोना के मद्देनजर अपने परिवार की देखभाल करने वाले को खो दिया। भरोसा दिलाया कि वह और अधिक सहायता जुटाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता की घोषणा करने के लिए आगे आने का बीड़ा उठाया था और प्रधानमंत्री के इस कदम ने हम सभी को अभूतपूर्व आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हमारे माध्यम से योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा सौंपा गया चेक अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में कोरोना देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए सांसद निधि से पहले आवंटित 2.5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। अधिकारियों ने बताया कि आवंटित एमपी फंड में से 2.1 करोड़ रुपये से अधिक की कोरोना संबंधित वस्तुओं को पहले ही खरीद के लिए संसाधित किया जा चुका है। डॉ. जितेंद्र सिंह की व्यक्तिगत पहल पर विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई कोरोना संबंधित सामग्री की पांच खेप पिछले एक महीने के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के सभी छह जिलों के साथ-साथ जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के कुछ अन्य हिस्सों में भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह एक महीने से अधिक समय से कोरोना से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका अंतिम दौरा उधमपुर जिले में दो सौ करोड़ रुपये की मानसर झील परियोजना को लेकर था। उन्होंने कहा कि महसूस किया कि भगवान की कृपा से कोरोना से उबरने के बाद उनकी पहली यात्रा फिर से उनके निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली थी, क्योंकि कठुआ इस लोकसभा क्षेत्र का नोडल जिला है।
 

ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए थी तैयारी

डॉ. जितेंद्र सिंह ने संतोष व्यक्त किया कि पिछले साल के अनुभव से सीखने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के सभी छह जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कुछ अन्य जिलों की तुलना में महामारी भी कम देखी गई है। उन्होंने इस चुनौती का सामना करने में प्रशासन, चिकित्सा अधिकारियों, पार्टी नेतृत्व और नागरिक समाज के बीच सही समन्वय की सराहना की। कहा कि हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता और पर्याप्त कोरोना देखभाल केंद्र सुनिश्चित किए गए हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ ने ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्वव्यापी तैयारी की थी।

मतभेदों से ऊपर उठने का समय
डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोहराया कि इस तरह की महामारी के दौरान हम सभी के लिए मतभेदों से ऊपर उठने का समय है। और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ युद्ध में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करते हुए और प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि हम अपनी उपस्थिति से प्रशासन या स्वास्थ्य अधिकारियों के कामकाज में बाधा न डालें। डॉ. जितेंद्र सिंह ने संतोष व्यक्त किया कि जम्मू और कश्मीर में संक्रमण के मामलों में पिछले दो हफ्तों के दौरान काफी गिरावट आई है।

उपायुक्त ने दी कोविड प्रबंधन से संबंधित जानकारी
उपायुक्त कठुआ राहुल यादव ने कोविड प्रबंधन से संबंधित संक्षिप्त प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, नगर अध्यक्ष कठुआ नरेश शर्मा, नगर अध्यक्ष लखनपुर रविंदर शर्मा, पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया सहित प्रमुख नेता मौजूद थे। बैठक से पहले डॉ. जितेंद्र सिंह ने जनसंघ के दिग्गज नेता चौधरी चग्गर सिंह के आवास का दौरा किया, जिनका हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया था और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed