फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

नंबरदार ने बंद किया नाला, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
civic animities
कठुआ। शहर से सटी उत्तरी पंचायत के वार्ड-तीन में गांव के पुराने नाले को गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता से करते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव की सरपंच स्वर्णा देवी ने बताया कि सैकड़ों साल पुराना यह नाला गांव के लोगों की जल निकासी का मुख्य स्रोत है। इसे पंचायत के नंबरदार ने ही बंद कर दिया है और इस पर जब कभी आपत्ति की जाती है। तो वह लोगों के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाता है। आज भी उन्होंने गांव की महिला नीलम देवी द्वारा नाले को खोले जाने की बात करने पर वह आग बबूला हो गया और लोगों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकियां देने लगा। मजबूर होकर लोगों को इसकी शिकायत करने डीसी कार्यालय आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि गांव के इस सैकड़ों साल पुराने नाले को बंद किए जाने से 200 के करीब परिवार प्रभावित होंगे। लिहाजा प्रशासन उनकी इस समस्या को संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करे। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद एडीसी कठुआ ने कहा कि वह अपनी शिकायत लिखित में उनके पास लाएं। इसके बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed