{"_id":"5f9470b68ebc3e9bc9199f79","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu221481562","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदीडी मोड़ से भाटी मोहडे तक पक्की सड़क न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदीडी मोड़ से भाटी मोहडे तक पक्की सड़क न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। पलाख पंचायत के चंडीदी मोड से लेकर भाटी मोहडे तक करीब ढाई किलोमीटर तक पक्की सड़क की सुविधा न होने से क्षेत्रीय लोग विकास की दौड़ में खुद को पिछड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आधुनिक युग में भी प्रशासन की अनदेखी के चलते उन्हें आदिवासियों जैसा जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राम रतन, करम चंद, हकीकत राज, सुरेंद्र कुमार, नरेश बडू आदि ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत गांव रैया, लोअर प्रेया, भाटी व पलाख के कुछ घरों के लिए चंडीदी मोड़ से करीब तीन किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रोड का निर्माण कराया गया था, जिसका लाभ वहां के करीब 350 लोगों को मिला था। लेकिन सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां न होने के चलते बरसात के मौसम में मार्ग बह गया। इसके बाद मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो गई कि पैदल चलने वालों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
पलाख पंचायत के सरपंच प्रीतम सिंह ने बताया की लोगों की प्रशासन के प्रति नाराजगी जायज है। करीब 18 वर्ष पूर्व इस कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसकी मरम्मत करीब तीन वर्ष पूर्व ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के तहत कराई थी। तीन साल बीत जाने के बाद यह सड़क दोबारा दयनीय स्थिति में है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को पक्का कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।