फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

आजादी के बाद से लेकर आज तक नहीं मिली सड़क सुविधा, फूटा गुस्सा

विज्ञापन
civic animities
हीरानगर। देश की आजादी के 73 वर्षों बाद भी सीमावर्ती गांव गुड़ा सरकारी में सड़क सुविधा न मिलने पर सोमवार को लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के इतने वर्षों बाद भी इस गांव के लोगों को सड़क सुविधा नसीब नहीं हुई है। कई बार नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से इस गांव को सड़क से जोड़ने की गुहार लगाई गई है, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सरकार की ओर से चलाए गए बैक टू विलेज कार्यक्रम के पहले और दूसरे चरण में भी यह मांग रखी गई थी। इसके बावजूद लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करते हुए कह रही है कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है। लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। जिसे न तो सरकार देखना चाहती है और न ही अधिकारी दिखाना चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस गांव को सड़क सुविधा नहीं मिली तो तहसील मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे। प्रदर्शन में नायब सरपंच किशोरी लाल, पंच रिंकू बंदराल, पंच शम्मी कुमार, कुलदीप राज समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed