{"_id":"676b66f57535eafc2e0ca7ea","slug":"christmas-celebrate-today-function-will-organised-at-parliwand-church-kathua-news-c-201-1-knt1006-116013-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: क्रिसमस आज, पारलीवंड चर्च को लड़ियों से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: क्रिसमस आज, पारलीवंड चर्च को लड़ियों से सजाया
विज्ञापन
कठुआ की बीरशेबा चर्च को क्रिसमस पर आकर्षक सजाया गया
- सैकर्ड हार्ट चर्च में फादर राॅबिन की अगुवाई प्रार्थना सभा के बाद काटा जाएगा केक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के पारलीवंड स्थित चर्च को सजाया और संवारा जा रहा है। ईसाई बिरादरी के युवा और बच्चे मंगलवार को चर्च को सजाने में जुटे रहे। पूरे चर्च को बिजली की टिमटिमाती लड़ियों से सजाया गया है। वहीं झांकियां भी तैयार कर ली गई हैं।
क्रिसमय से एक दिन पूर्व बिरादरी के सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सदस्यों को सुबह से शुरू होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गईं। प्रधान दानिश चीदा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में जिस तरह सभी के सहयोग से शोभायात्रा का सफल आयोजन किया गया, उसी तरह बुधवार को होने वाले कार्यक्रम भी भव्य रहेगा। चीदा ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह के समय सैकर्ड हार्ट चर्च में फादर राॅबिन की अगुवाई प्रार्थना सभा के बाद केक काटा जाएगा। दोपहर को आंबेडकर चौक पर फलों का स्टाल लगाकर शहर के हर जाति व धर्म के लोगों के साथ पर्व की खुशी मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मानवता के लिए अपने जीवन का त्याग करने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं जिससे आपसी एकता मजबूत होती है। इस बार भी लोग बिना किसी भेदभाव के इसमें शामिल हों।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद