फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Children of common people will be deprived of education

शिक्षा से वंचित हो जाएंगे आम लोगों के बच्चे

विज्ञापन
Children of common people will be deprived of education
शहर के ड्रीमलैंड पार्क में बैठक करते युनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सार्वजनिक शिक्षा नीति 2020 देश के आम लोगों के बच्चों को सार्वजनिक शिक्षा के लाभ से वंचित किए जाने का षड्यंत्र है। उक्त आरोप यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव हरि सिंह ने रविवार को आयोजित बैठक के दौरान लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारों की ओर से सार्वजनिक शिक्षा से किए जा रहे खिलवाड़ के कारण हमारे देश की लगभग 80 करोड़ की जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। जिसका उनकी एसोसिएशन कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन

स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के आवाहन पर जम्मू कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर एसोसिएशन आगामी 2 नवंबर को जम्मू में अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ-साथ नई पेंशन स्कीम रद्द करवाने, अस्थाई तौर पर काम करने वाले शिक्षकों को नियमित किए जाने, विभाग में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती करवाने, न्याय पूर्ण ट्रांसफर नीति लागू करवाने के अलावा ऑनलाइन के बजाय क्लासरूम शिक्षा को शुरू किए जाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाना होगा। जिसमें लेक्चरर्स और हेड मास्टर व दूसरे अधिकारियों को रेगुलर करने, 6 महीने से बंद पड़ी डीपीसी, 22 साल सेवा कार्य में 48 साल की उम्र के बाद बिना पक्ष सुने सेवा बंद करवाने, अध्यापकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने अध्यापकों के गैर शैक्षणिक कार्य न करवाने के साथ-साथ 11वीं 12वीं कक्षाओं के दाखिले की नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान रूपचंद ने जम्मू में होने वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्यादा से ज्यादा से शिक्षकों को इसमें शामिल होने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। ताकि सरकार की शिक्षा विरोधी रवैए के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक नेता वली मोहम्मद, किशोरीलाल, नूर आलम, पवन कुमार शमशेर सिंह रमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed