{"_id":"679bd05d0c32a6a66e089736","slug":"chief-education-officer-visit-government-school-kathua-news-c-201-1-knt1009-116990-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तकनीक एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतें पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तकनीक एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतें पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने वीरवार को हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत कर शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षाओं से पहले शिक्षकों को शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने तकनीक एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि विद्यार्थियों को प्रभावी अध्ययन की आदत विकसित करने के साथ-साथ समय प्रबंधन में महारत हासिल करनी चाहिए।
उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के अलावा सक्रिय तनाव प्रबंधन तकनीक पर जोर दिया, खासकर जो छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों। कहा कि शैक्षणिक सफलता, परिश्रम और संतुलित जीवनशैली की नींव होती है। तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में सफल होने के लिए छात्रों को उपकरणों से लैस किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आधुनिक शैक्षणिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने में माता-पिता और अभिभावकों के साथ खुले संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस माैके पर उन्होंने बड़ी संख्या में शिक्षकों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना की भी घोषणा की, ताकि वे इन तकनीकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों में शामिल कर सकें।