फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Challans deducted for those who roam without masks

बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
Challans deducted for those who roam without masks
बसोहली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया और अब बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को बसोहली में एडीसी बसोहली तिलक राज थापा के निर्देश पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद की देखरेख में नायब तहसीलदार मोहमद इसमाईल की अधयक्षता में गठित टीम ने बस अड्डे व मुख्य बाजार का निरीक्षण कर बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे। बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान कर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं दुकानदारों को यह भी हिदायत दी गई कि दुकानों से बाहर अतिक्रमण न करें और लोगों से यह अपील की गई कि घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाई है उन्हें वैक्सीनेशन करवाने के लिए कहा गया। कॉपरेटिव बैंक, एसबीआई बैंक में बैंक प्रबंधक को यह निर्देश दिए गए कि मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का भी ग्राहकों से पालन करवाएं। दोनों बैंकों के मैनेजर ने नायब तहसीलदार को बताया कि बिना मास्क किसी भी उपभोक्ता को बैंक में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर टीम के साथ पुलिस बल नगर कमेटी के कर्मी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed